10 -Ways to Stay Healthy
सदियों से ही हमारे बुजुर्ग कहते आ रहे हैं कि स्वस्थ शरीर सबसे बड़ा खजाना होता है। यह सही भी है, अगर हम स्वस्थ न रहें तो जिंदगी की दूसरी चीजें का कोई मतलब भी नहीं है। 1 . जब भी दिन की शुरुआत करें, अपने बारे में एक अच्छी बात सोचें। इससे आपका पूरा दिन अच्छा और सकारात्मक गुजरेगा। खुद को एक सकारात्मक संदेश देने से हमारा उत्साह और आत्मविश्वास बना रहता है। उदाहरण के तौर पर आप यह सोच सकते हैं कि मैं एक स्नेह से भरा और विनम्र इंसान हूं, इसलिए आज स्थिति चाहे जैसी भी हो, मैं विनम्र बना रहूंगा और दिन भर अच्छी बातें ही करूंगा। हर इंसान के अंदर एक ताकत होती है, जरूरत है तो बस उसे पहचानने और संवारने की। 2. दिन की शुरुआत 2 ग्लास सादे पानी से करें। हो सके तो कैफिन वाले पेय पदार्थों का सेवन 50 प्रतिशत कम कर दें और उसकी जगह ग्रीन टी का सेवन करें। ऐसा करने से हृदय और त्वचा के लिए फायदेमंद एंटीऑक्सीडेंट्स प्राप्त होते हैं, हमारा पेट हल्का रहता है और कैफिन के कम सेवन से हम स्वस्थ रहते हैं और बैचेनी से भी छुटकारा मिलता है। 3. अंकुरित अनाज खाएं। अंकुरित अनाज में सेहत का राज छुपा होता है। पांच दिनों ...